मेरठ: मुंडाली में दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी से मारपीट, बचाने पहुंचे पड़ोसियों पर किया हमला; वीडियो हुआ वायरल
Meerut, Meerut | Apr 5, 2026 मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। महिला की चीख-पुकार सुनकर जब पड़ोसी उसे बचाने पहुंचे, तो आरोपी और उसके परिवार ने उन पर भी हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।