पटना ग्रामीण: पटना में पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, यहाँ कानून का राज है, अपराधी पाताल में भी जाएगा
बिहार सरकार की पूर्व मंत्री रामकृपाल यादव ने भागलपुर में हुए एनकाउंटर को लेकर बुधवार दोपहर करीब 3:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अगर कोई अपराधी अपराध करेगा तो उसे पर कार्रवाई होगी हीं। वहीं उन्होंने राजद पर इशारों में ही निशाना साधते हुए कहा कि यह गुंडों का राज नहीं है, अपराध करने वाला अपराधी अब पाताल में जाएगा क्योंकि यहां कानून का राज है।