सुपौल: लखनी पट्टी वार्ड नंबर 14 में आपसी विवाद को लेकर लड़के ने खाया ज़हर, सदर अस्पताल सुपौल में इलाज जारी
Supaul, Supaul | Jan 22, 2024 सुपौल प्रखंड के लखनी पट्टी वार्ड नंबर 14 में आपसी विवाद को लेकर लड़के ने ज़हर खा लिया है जिसके चलते सदर अस्पताल सुपौल में उसका इलाज जारी है। पिता द्वारा लड़के को मारने पर लड़के ने जहर खा लिया जिससे वे बेहोश हो गया। परिजन उसे आनन फानन में सदर अस्पताल सुपौल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों की देख रेख में लड़के का इलाज चल रहा है।