कांडी प्रखण्ड के हरिगावां गांव स्थित खेल मैदान में बुधवार को स्वर्गीय रामप्रसाद सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का शुभारम्भ हुआ, इसमें मुख्य अतिथि विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह थे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कांडी थाना प्रभारी मोहम्मद अशफाक आलम, उतरी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।