सदर: महापौर अशोक कुमार तिवारी ने समीक्षा बैठक की, गोवंश संरक्षण और पौधारोपण पर दिया जोर
वाराणसी: नगर निगम की गौशालाओं में गोवंश की देखभाल और सुरक्षा को लेकर अब प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। सोमवार को सिगरा स्थित स्मार्ट सिटी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गौशालाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।