केशकाल: खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा केशकाल व फरसगांव क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच,कालातीत खाद्य सामग्री को किया नष्ट
कोण्डागांव जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डी के देवांगन के द्वारा केशकाल और फरसगांव क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया व खाद्य सामाग्रियों के नमूने लेकर जांच की गई।फरसगांव के पंकज किराना स्टोर्स में एक्सपायरी हो चुके खाद्य सामग्री मिली,केशकाल बोरगांव के कैफे वन एण्ड ओनली में एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिली जिन्हें मौके पर नष्ट किया गया।