लातेहार: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने ली शपथ
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे लातेहार पुलिस के द्वारा पुलिस लाइन, जिले के विभिन्न थानों व पुलिस प्रतिष्ठानों में सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों ने तंबाकू का सेवन न करने और समाज को इसके प्रति जागरूक करने की सामूहिक शपथ ली।