जगाधरी: छलौर गांव में आसमानी बिजली गिरने से तीन भैंसों की हुई मौत, अन्य कई पशु हुए घायल
यमुनानगर में सुबह से हो रही बरसात के चलते अचानक से आसमानी बिजली गिरने के कारण छलोर गांव के अंदर आज तीन भैंसों की मौके पर मौत हो गई। इसके साथ बंधे हुए अन्य कहीं पशु घायल भी हुए हैं। जिसके बाद गांव वालों ने प्रशासन से इसमें मुआवजे की मांग की है। व्यक्ति ने बताया पशुओं की मौत से उसका लाखों रुपए का नुकसान हो गया है।