सांगानेर: जयपुर में निर्माणाधीन भवन की छत गिरी, 11 मजदूर घायल; 9 की हालत गंभीर, सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा में मची चीख-पुकार
जयपुर में सोमवार शाम निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बजाज नगर थाना क्षेत्र में जेएलएन मार्ग स्थित फॉरेस्ट विभाग के एफटीआई (FTI) कार्यालय की निर्माणाधीन इमारत की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय छत की भराई का काम चल रहा था, जिससे वहां कार्यरत 11 से अधिक मजदूर मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए।