गंगा नदी किनारे शव दाह कर रहे लोगों ने पानी में एक अज्ञात युवक का शव उतराता देखा, जिसकी सूचना तत्काल अरवल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अनिल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए पहले से दर्ज गुमशुदगी के आधार पर परिजनों को बुलाया, जिसके बाद ट्रैक्टर की चाबी के आधार पर शिनाख्त हुई।