छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भाजपा सरकार द्वारा बिजली दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि के विरोध में आज प्रेस क्लब कोरबा में प्रेसवार्ता कर इस जनविरोधी निर्णय का कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान पूर्व विधायक श्री श्यामलाल कंवर जी, पूर्व विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर अध्यक्ष श्री मुकेश राठौर जी, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण अध्यक्ष श्री मनोज चौहान जी, नगर पालिक निगम कोरबा में नेता प्रतिपक्ष श्री कृपाराम साहू जी एवं पार्षदगण सहित जिले के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने बढ़ी हुई बिजली दरों को आम जनता, किसानों एवं मध्यम वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की।
Korba, Korba | Jun 18, 2026