ऊन: शामली के भोगीमाजरा के पास भूसे से भरी ट्राली में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Un, Shamli | Jun 19, 2026 शुक्रवार की दोपहर 1 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के भोगी माजरा गांव के पास चौसाना मार्ग से गुजर रही एक भूसे से लदी ट्रैक्टर ट्राली में अचानक आग लगने से मार्ग पर अफरा—तफरी मच गई। ट्रैक्टर चालक ने वाहन को रोकते हुए घटना की सूचना फौरन पुलिस को दी, जिसके बाद चौसाना चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग की मद्द से आग पर काबू पाया गया।