कांके: विधायक सरयू राय ने लोक भवन में राज्यपाल से की मुलाकात, गंगा दशहरा कार्यक्रम के लिए दिया आमंत्रण
Kanke, Ranchi | May 8, 2026 लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे विधायक सरयू राय ने मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने गंगा दशहरा कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को आमंत्रण दिया। बता दें कि आगामी 25 मई को लोहरदगा जिले के चूल्हापानी में आयोजित होने वाले गंगा दशहरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।