औरंगाबाद: मुफस्सिल थाना के भरथौली शरीफ के समीप एनएच-139 पर दर्दनाक सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की हुई मौत, घर का इकलौता था सहारा
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर भरथौली शरीफ के समीप सोमवार की रात्रि ट्रक और स्कूटी की टक्कर में एक 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान खैरी गांव निवासी स्वर्गीय अरुण सिंह के पुत्र गौरव कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरव बाजार से होली का सामान खरीदकर स्कूटी से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान भरथौली शरीफ