बांका: बांका में 33 कांडों में 1556 लीटर से अधिक शराब को किया गया नष्ट
Banka, Banka | Jul 3, 2026 जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर शराब तस्करी के मामलों में जब्त की गई शराब का विनष्टीकरण किया गया। शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।उत्पाद अधीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 33 कांडों से संबंधित 1556.870 लीटर शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया।