बबेरू: बबेरू कस्बे के अतर्रा रोड पर ई-रिक्शा पलटने से दो किशोरियां घायल, सीएचसी बबेरू में कराया भर्ती
Baberu, Banda | Sep 29, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोर्रम गांव के रहने वाली हीरामणि पुत्री कौशल उम्र 14 वर्ष, व रागिनी पुत्री शिवमिलन उम्र 15 वर्ष यह अपने परिजनों के साथ ई रिक्शा में सवार होकर आज मंगलवार की शाम करीब 8:00 बजे,अपने गांव जा रही थी तभी ई रिक्शा के सामने सूअर आ गया जिससे ई रिक्शा अनियंत्रित हो कर पलट गया, जिसमें सवार दोनों घायल हो गई, दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया।