मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में दबंगों ने पीड़िता के खेत में खड़ी धान की फसल में लगाई आग, पीड़िता ने थाने में की शिकायत
कोतवाली थाना क्षेत्र के चित्तरपुर निवासी शिवकला देवी पत्नी स्वर्गीय खुशाल सिंह ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनके खेत में खड़ी धान की फसल में गांव के ही दबंगो के द्वारा आग लगा दी गई। जिसको लेकर पीड़िता ने थाने में पहुंच गांव के दबंगो के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर थाने में पहुंच शिकायती पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई है।