रजौली: बिहार-झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र में शराब के साथ तीन गिरफ्तार, नौ शराबी भी उत्पाद पुलिस के हत्थे चढ़े
Rajauli, Nawada | Aug 17, 2025 रजौली थाना क्षेत्र के बिहार-झारखंड सीमावर्ती चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर रविवार को उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया। जांच के दौरान एक बजाज पल्सर बाइक से 375 एमएल की एक बोतल शराब बरामद की गई। मौके से बाइक सवार विजय कुमार व अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया। वहीं, एक यात्री बस से लखीसराय निवासी मनोज कुमार सा