कठूमर: जयपुर में बजट क्वेस्ट में पिंकी सैनी ने चमक बिखेरी, पीएम से करेंगी वर्चुअल संवाद
Kathumar, Alwar | Apr 13, 2026 माय भारत केंद्र की बजट क्वेस्ट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद कठूमर की सिटाहेड़ा निवासी पिंकी सैनी को देश के शीर्ष नेतृत्व से संवाद का अवसर मिला है। फरवरी में आयोजित क्विज और निबंध राउंड के बाद चयनित 40 युवाओं में पिंकी भी शामिल हैं।