दतिया नगर: राजस्थान की हवाओं से दतिया तपा, पारा 40 पार, तेज हवाओं से बाज़ार सूने, लोग बेहाल
दतिया में राजस्थान की ओर से आ रही सूखी और गर्म हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। मंगलवार को दिनभर चली तेज पश्चिमी हवाओं के चलते सीजन में पहली बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही सूरज की तपिश तेज महसूस होने लगी थी, लेकिन दोपहर होते-होते गर्मी ने और विकराल रूप ले लिया।