हमीरपुर: दरियापुर गांव में महिला ने खतरा बताकर लिखाया मुकदमा
क्षेत्र के ग्राम दरियापुर में पड़ोसी गांव के दो सगे भाइयों ने अकेली घर पर रह रही महिला को गाली गलौज करके पत्थर बाजी की। भयभीत महिला ने दोनों से जान को खतरा बताकर मुकदमा दर्ज कराया है। दरियापुर निवासी भाग्यवती द्विवेदी ने बताया कि गत 7 अप्रैल को घर पर अकेली थी। तभी पड़ोसी गांव कुंडौरा के निवासी जगदेव श्रीवास, कल्लू श्रीवास अकारण गाली गलौज करने लगे। गाली देने