जानसठ: ककरौली क्षेत्र के गांव दरियाबाद के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
ककरौली क्षेत्र के गांव दरियाबाद के जंगल में मंगलवार को सड़क किनारे गोवंश के अवशेष मिलने से उस समय ह्ड़कंप मच गया,जब आसपास के ग्रामीण सड़क से गुजर रहे थे तो सड़क किनारे देखा गोवंश के अवशेष पड़े मिले।यहां पर गोकशी की आशंका जताई जा रही है।सूचना पर पहुंची पुलिस गहनता से जांच पड़ताल में जुड़ गई।