जगदलपुर: जगदलपुर में नवतपा से पहले ही तपिश, बिजली कटौती के चलते रोज 40 से 50 शिकायतें
जिले में नवतपा शुरू होने से लगभग पांच दिन पहले ही तेज धूप और बढ़ती गर्मी ने जनजीवन प्रभावित करना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण धरती तप रही है और इसका सीधा असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ रहा है। अधिक लोड और गर्मी की वजह से बिजली लाइनों में तकनीकी खराबी बढ़ गई हैं, जिससे शहर में दिनभर कई बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।