चांदपुर: नूरपुर क्षेत्र के कुंडा खुर्द में पत्नी के सिर में हथोड़ा मारकर घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बुधवार की सांय करीब 5:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नूरपुर क्षेत्र के गांव कुंडा खुर्द में दो दिन पूर्व पत्नी के सिर में हथोड़ा मार कर पति ने घायल कर दिया था।घायल को अस्पताल मे भर्ती कराया था।पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की और बुधवार को आरोपी पति फहीम को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया।