भिवानी: सैक्टर-13 की अंजू ने एचसीएस परीक्षा में पाया 9वां रैंक, सैक्टरवासियों ने किया सम्मानित
हालही में घोषित हुए एचसीएस परीक्षा परिणाम में स्थानीय सैक्टर-13 निवासी अंजू ने 9वां रैंक हासिल किया है। अंजू की उपलब्धि पर उन्हे बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में शनिवार को डा. फूल सिंह धनाना सहित अन्य सैक्टरवासियों ने अंजू को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।