भिवानी: रैडक्रॉस सोसायटी ने निमड़ीवाली पॉवर ग्रिड में लगाया प्राथमिक उपचार सहायता प्रशिक्षण शिविर
आमतौर पर सभी फैक्ट्रियों व अन्य कार्य संस्थानों में प्राथमिक उपचार किट होती है, ताकि दुर्घटना के समय घायल को प्राथमिक उपचार देकर उनका जीवन बचाया जा सकें। लेकिन कई बार ऐसा भी देखने में आता है कि कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार देने की जानकारी ना होने के चलते कर्मचारी चाहकर भी घायल का प्राथमिक सहायता नहीं दे पाते।