भिवानी: हनुमान जोहड़ी मंदिर में एक माह तक चली योग एवं ध्यान कक्षा का हुआ समापन, योगाचार्यो व योग साधकों को सम्मानित कर दिलाई जल
युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट के तत्वावधान तथा श्रीहनुमान संजीवनी उपचार केंद्र के निर्देशन में स्थानीय ढ़ाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर के स्वामी विवेकानंद सभागार में एक माह तक आयोजित की गई योग एवं ध्यान कक्षा का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह मे बतौर मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री एवं तोशाम से विधायक किरण चौधरी ने शिरकत की।