भिवानी: गांव बिधवान मे बिजली के पोल के विरोध में जारी किसानों के धरने पर पहुंचे पगड़ी संभाल जट्टा के अध्यक्ष
खेतों मे लगाए जा रहे बिजली के पोल के विरोध में गांव बिधवान मे जारी किसानों के धरने पर शनिवार को पगड़ी संभाल जट्टा के अध्यक्ष मनदीप नाथवान पहुंचे तथा धरने को समर्थन दिया। धरने को संबोधित करते हुए नाथवान ने कहा कि किसानों और मजदूरों के सभी संगठनों को एकजुट होकर इस लड़ाई को लडऩा होगा, क्योंकि किसान और मजदूर एक-दूसरे के पूरक है।