पटना ग्रामीण: खाजेकला थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के खाजेकला घाट के पास 70 वर्षीय एक बुजुर्ग के पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मामले को लेकर गुरुवार रात करीब 11:00 बजे पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराधियों ने बुजुर्ग को बेरहमी से पीटा था, घटना की सूचना के बाद बुजुर्ग को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।