शाजापुर: पुलिस ने मक्सी में एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़ा, आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया केस
मक्सी थाना पुलिस ने मक्सी में एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ पकड़कर उसके कब्जे से अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने मामले में आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मक्सी थाना पुलिस से रविवार शाम को प्राप्त जानकारी अनुसार राहुल फुलेरिया को अवैध शराब के साथ पकड़कर उसके कब्जे से शराब जब्त की गई।