शाजापुर: ग्राम मोरटा में एक घर में हुई चोरी की वारदात, हजारों रुपए कीमत के चांदी के जेवर चुरा ले गए चोर
सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम मोरटा में एक घर में चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले में सुनेरा थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस चोर की तलाश कर रही है। रविवार शाम को पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम मोरटा निवासी रामस्वरूप ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके घर से चोर चांदी की तीन जोड़ कड़ी व करीब 30 हजार रुपए नकद चुरा ले गए।