धरहरा: प्रखंड मुख्यालय के गेट पर गिरा पेड़ और बिजली तार, घंटों बाधित रहा आवागमन,दुर्घटना की आशंका से दहशत में लोग,
धरहरा प्रखंड सह अंचल मुख्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर को एक पेड़ और बिजली का तार गिर जाने से आवागमन घंटों तक बाधित रहा। घटना के बाद प्रखंड कार्यालय आने-जाने वाले आम नागरिकों, कर्मचारियों और विभिन्न कार्यों से पहुंचे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो जाने से लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा।