बागपत: सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने बड़ौत तिहरे हत्याकांड में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी बागपत को सौंपा ज्ञापन
Baghpat, Bagpat | Jun 16, 2026 मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे बड़ौत में हुए चर्चित तिहरे हत्याकांड को लेकर सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक बागपत को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि मामले में आरोपी बनाए गए उनके वरिष्ठ सदस्य बाबूराम प्रधान निर्दोष हैं।