गुरुग्राम: सेक्टर 56 थाना क्षेत्र में अवैध शराब सहित एक युवक पुलिस ने किया गिरफ्तार, 100 पौव्वा अवैध शराब की बरामद
गुरुग्राम की पुलिस टीम द्वारा 01 व्यक्ति प्रदीप निवासी गाँव पिपारचक जिला हरदोई (उत्तर-प्रदेश) को नजदीक बारात घर गाँव घाटा,गुरुग्राम से अवैध शराब सहित काबू किया।पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपी युवक के कब्जा से 100 पव्वा अवैध देशी शराब बरामद,पुलिस टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की गई। अभियोग अनुसंधानाधीन है।