🔴 जबलपुर में राजस्व निरीक्षक 80 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार सुबह राजस्व विभाग में पदस्थ एक राजस्व निरीक्षक को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जमीन सीमांकन के बदले व्यापारी से रिश्वत मांग रहा था।
⚠️ जमीन सीमांकन के नाम पर मांगी थी रिश्वत
▪ व्यापारी ने मटर प्लांट के लिए खरीदी थी जमीन
▪ नामांतरण के बाद सीमांकन की प्रक्रिया थी बाकी
▪ सीमांकन करने के बदले मांगे गए 1 लाख रुपए
▪ करीब 2 महीने से व्यापारी लगा रहा था चक्कर
▪ शिकायत के बाद लोकायुक्त ने किया सत्यापन
▪ घर के बाहर 80 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया
👮 जानकारी के मुताबिक व्यापारी रोहित जैन ने ग्राम क्लोन, तहसील शहपुरा में मटर प्लांट स्थापित करने के लिए जमीन खरीदी थी। सीमांकन के लिए उन्होंने राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी से संपर्क किया था।
⚠️ व्यापारी का आरोप है कि सभी दस्तावेज पूरे होने के बावजूद आरोपी लगातार रिश्वत मांग रहा था और काम टाल रहा था।
👮 शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। आरोपी ने रतन कॉलोनी स्थित अपने घर के पास रुपए लेकर बुलाया था, जहां उसे 80 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
⚖️ लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
📍 जबलपुर (म.प्र.)
🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़
Follow 📲 @sachtakpatrikanews
Follow 📲 @deepak_vishwakarma_89
👇 आपकी क्या राय है?
क्या रिश्वतखोरी रोकने के लिए सरकारी विभागों में और सख्त निगरानी होनी चाहिए?
_
#Jabalpur #Lokayukta #BriberyCase
#SachTakPatrikaNews #deepak_vishwakarma_89