पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र के बिस्कोमान गोलंबर के पास गीजर बॉक्स में छिपाई विदेशी शराब बरामद
राजधानी पटना में मध् निषेध विभाग की टीम ने शुक्रवार की रात करीब 8 बजे आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित बिस्कोमान गोलंबर के पास छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है। मध् निषेध विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि इस बार शराब तस्करों ने तस्करी का नया और चौंकाने वाला तरीका अपनाया था। तस्कर गीजर जैसे दिखने वाले