मनेर: मनेर अस्पताल में मानदेय न मिलने से नाराज़ आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
Maner, Patna | Apr 30, 2026 मनेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में 6 माह से मानदेय न मिलने से नाराज होकर आशा कार्यकर्ताओं ने हड़ताल कर दी है। इसके बाद आशा कार्यकर्ताओं ने काम को ठप करते हुए जमकर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मानदेय शुरू करने की मांग की।