जमुई: अमारी में 7 फीट पर लटका हाई वोल्टेज तार, ग्रामीणों में दहशत; तीन साल से अनदेखी पर फूटा आक्रोश, डीएम से की शिकायत
Jamui, Jamui | Apr 15, 2026 जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत अमारी गांव में विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। गांव के बीचों-बीच हाई वोल्टेज बिजली का तार पिछले तीन वर्षों से महज करीब 7 फीट की ऊंचाई पर लटका हुआ है, जिससे हर समय बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि यह तार इतनी नीचे है कि कभी भी किसी व्यक्ति या मवेशी के संपर्क में आ सकता है।