गुना नगर: कोतवाली थाना पुलिस ने चेक बाउंस मामले में फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
गुना कोतवाली थाना पुलिस द्वारा चेक बाउंस के मामले में फरार एक वारंटी को पकड़ा है। 19 मई को थाना प्रभारी ने बताया, एनआई एक्ट में आरोपी मुन्नालाल जाटव निवासी भूल्लनपुरा फरार था जिसका जिला न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। 19 मई दोपहर को सूचना पर चेक बाउंस मामले में फरार मुन्नालाल जाटव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।