जलालाबाद: गांव धीयरपुरा रौलो बौरी में बाइक सवार ने फेरी लगाने वाले युवक के मारी टक्कर, हुआ घायल
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र में गांव धीयरपुरा रौली बौली निवासी राज बहादुर पुत्र पातीराम ने आज बताया कि वह कि वह सोमवार की शाम नमकीन की फेरी लगाकर पैदल साइकिल से अपने गांव जा रहा था ।तभी गांव के निकट ही तेज गति से जा रहे एक बाइक सवार ने उनके टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया और घायल हो गया । इलाज का खर्चा देने पर दोनों का समझौता हो गया।