मंझनपुर: करारी इलाके में अवैध मिट्टी खनन का वीडियो वायरल, तीन जेसीबी से खनन के आरोप, पुलिस ने जांच के दिए निर्देश
करारी थाना क्षेत्र में कथित अवैध मिट्टी खनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हुए इस वीडियो में सरलहा और दरियापुर गांव के पास बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन किए जाने का दावा किया गया है। वीडियो में तीन जेसीबी मशीनों के जरिए खनन कार्य होने की बात कही जा रही है। साथ ही करारी थाना पुलिस पर भी मिलीभगत के आरोप लगाए गए हैं।