सूरतगढ़: दुकान से सामान लाने गई 20 वर्षीय युवती वापस नहीं लौटी, पिता ने सिटी थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई
सूरतगढ़ के सदर थाना मे 20 वर्षीय एक युवती की गुमशुदगी दर्ज की गई है। पुलिस से सोमवार शाम इस संबंध में जानकारी मिली। बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया है कि उसकी पुत्री 5 अप्रैल दोपहर को दुकान से कुछ सामान लाने गई थी जो वापस घर ही नहीं लौटी। पुलिस ने बताया कि इस संबंध मे रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू की गई है।