अंबिकापुर. शहर के रिंग रोड स्थित काली मंदिर के पास रविवार को करीब 3 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के बाद कार में सवार तीन युवक मौके से फरार हो गए। तीनों की उम्र नाबालिग बताई जा रही है.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार सवार तीनों लड़के कथित तौर पर नशे की हालत में थे और तेज रफ्तार में वाहन चला रहे थे। इसी दौरान कार ने सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई.
हादसे के बाद कार सवार तीनों लड़के मौके से फरार हो गए। घटना के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति निर्मित हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस फरार कार सवारों की पहचान और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है.#Ambikapur #Surguja #BreakingNews #RoadAccident