लोहरदगा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त की बैठक, रिक्त पद भरने, योजनाओं की निगरानी और किसानों को केसीसी से जोड़ने के निर्देश
लोहरदगा के उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार अपराह्न लगभग 3 बजे समाहरणालय सभागार में कृषि एवं संबद्ध विभागों की बैठक आयोजित की। बैठक में उन्होंने सबसे पहले कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कृषि कार्यालय और आत्मा ATMA की स्थापना की स्थिति का आकलन किया तथा बीटीएम और एटीएम के रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए रोस्टर क्लियर करने का निर्देश दिया।