चैनपुर: घर में सो रहे बुजुर्ग दंपति पर जानलेवा हमला, पति की हत्या, पत्नी जिंदगी और मौत से जूझ रही
Chainpur, Gumla | Apr 23, 2026 चैनपुर प्रखंड के कुरुमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत लुरु गांव में देर रात दिल दहला देने वाली आपराधिक घटना सामने आई है, जहां अज्ञात अपराधियों ने घर में सो रहे वृद्ध दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया। जानकारी देते हुए सुबह लगभग दस बजे बताया गया कि हमले में लगभग पचहत्तर वर्षीय बुजुर्ग शिबू उरांव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी धानो देवी गंभीर रूप से घायल हो गई