कटिहार: बेशरमा पुल के पास खून से लथपथ मिला एक युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुई मौत; नहीं हो पाई शिनाख्त
बेशरमा पुल के समीप खून से लथपथ जख्मी हालत में सड़क पर युवक बरामद हुआ। यह मामला शाम छह बजे का हैं । पीड़ित को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया जहाँ अस्पताल की दहलीज पर पहुँचते ही पीड़ित की मौत हो गयी। पीड़ित की अब तक शिनाख्त नहीं हो पायी है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।