कटिहार: हृदयगंज में ट्रक ऑनर एसोसिएशन की हुई बैठक, मांगें पूरी नहीं हुई तो करेंगे हड़ताल
खनन मंत्री के आदेश का पालन हो। खनन पदाधिकारी की गैर-मौजूदगी में पुलिस गिट्टी और बालू लदे ट्रकों की जांच न करे। ट्रक चालकों से अवैध वसूली बंद हो। उक्त बातें शुक्रवार की दोपहर 3:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ट्रक ओनर एसोसिएशन ने कही है। उन्होंने कहा अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है। 2 मार्च से दो दिवसीय हड़ताल की जाएगी।