कटिहार: कजरा सड़क हादसे की जाँच के लिए मनसाही थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुँची, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
कजरा सड़क हादसे की जाँच करने मनसाही थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुँची।यह मामला रात आठ बजे का है। इस मौके पर पुलिस ने आवश्यक पूछताछ की और आगे की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरतलब है कि कजरा के समीप शाम सात बजे हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार जख्मी हो गया।पीड़ित की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गयी। परिजनों में चिंता का माहौल है ।