कटिहार: सीताराम गार्डन में मेगा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान
शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों के याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की ओर से आयोजित रसदार शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। रक्तदान शिविर में विभिन्न राजनीतिक दलों के भी नेताओं के द्वारा रक्तदान किया गया। संगठन की ओर से किए गए प्रयास का लोगों ने खूब सराहना किया।