नीमडीह: सिरका गांव के कुएं में रस्सी से लटका मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
नीमडीह थाना क्षेत्र के तिल्ला पंचायत अंतर्गत सिरका गांव में सोमवार को एक निजी सिंचाई कुएं से अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ. शव रस्सी के सहारे कुएं के अंदर लटका हुआ था और कई दिनों पुराना बताया जा रहा है. वही घटना की सूचना मिलते ही नीमडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पत्थर से बने गहरे कुएं में शव फंसे होने के कारण उसे निकालना चुनौतीपूर्ण ह